Valentine Day 2020: ये हैं दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर, वैलेंटाइन पर जरूर घूमें यहां
कल वैलेंटाइन डे है। प्यार के इस दिन का इंतजार हर किसी को रहता है। अगर आप अपना वैलेंटाइन डे खास बनाना चाहते हैं तो दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों की सैर जरूर करें, क्योंकि यहां बिताए पल आपके जीवन को सबसे अनमोल पल बन जाएंगे। हर किसी को अपने वैलेंटाइन के साथ इन शहरों की यात्रा जीवन में एक बार जरूर करनी चाहिए। ये खूबसूरत शहर आपका ही नहीं बल्कि आपके वैलेंटाइन का भी दिल जीत लेंगे। दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में इटली का रोम शहर शुमार है। आपको अपने जीवन में एक बार यहां जरूर घूमना चाहिए। यहां की सर्वश्रेष्ठ वास्तुशिल्प आपका दिल जीत लेगी। रोम को फैशन, रोमन फूड और सिनेमा का शहर कहा जाता है और बड़ी तादाद में दुनियाभर से पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। इसे यूरोप का सबसे जीवंत शहर कहा जाता है। रोमांटिक शहरों में दूसरा नाम वेनिस का है। वेनिस की खूबसूरती को आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। पानी पर तैरने वाला यह खूबसूरत शहर आपके दिल में उतर जाता है। नैसर्गिक खूबसूरती, प्राकृतिक छटा और ऐतिहासिकता को अपने में समेटने वाला यह शहर पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। आ...